कोटद्वार / गढ़वाल : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया याद

Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती को धूमधाम से मनाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। गढवाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की है। अपने उद्बोधन में प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को औद्यौगिक सूचना क्रांति अग्रदूत बताते हुए कहा कि देश में सूचना क्रांति आ जाने से देश दुनिया के देशों में अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो गया है, कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए स्व. राजीव गांधी ने ऐतिहासिक कार्यो को अंजाम देते हुए देश को नई दिशा देने का भरसक प्रयास किया, उन्होंने 18साल के युवाओं को बोट देने के अधिकारी देकर युवाओं को देश की प्रगति में भागीदार बनाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है, जिससे देश के युवाओं को नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ, महिलाओं के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था कर पुरूषों के समान ही चुनाव लड़ने का अधिकार देकर मातृशक्ति को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शो पर चलकर उनके अधूरे विकास कार्यो को पूरा करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधान सभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखुडी, बलवीर सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, प्रवीण सिंह रावत, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, प्रीति सिंह, नीलम रावत, सुधा असवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, भोपाल अधिकारी, चंद्रमोहन सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह गुसाई, विजय माहेश्वरी, मनवर सिंह आर्य, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हरेन्द्र पुंडीर, आशुतोष वर्मा, जितेन्द्र भाटिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

और पढ़े  मसूरी- मोबाइल की दुकान में घुसे पंजाब के दो पर्यटक रंगेहाथ गिरफ्तार, पैसे खत्म होने पर बनाई चोरी की योजना

Spread the love
  • Related Posts

    सेना ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन,दुश्मन की चाल को किया नाकाम

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू के खौड सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन इलाके में…


    Spread the love

    हरिद्वार में 4 कांवड़ियों की डूबकर मौत,कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *