पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश, 804 करोड़ की ठगी हुई उजागर, 10 गिरफ्तार

Spread the love

 

गुजरात पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने भारत के नागरिकों को 804 करोड़ रुपये का चूना लगाया। राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरोह के 10 आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार किया गया। गिरोह ने दुबई, वियतनाम और कंबोडिया से ऑपरेशन किया और पूरे भारत में नागरिकों को निशाना बनाया।

गिरोह आम नागरिकों के बैंक खाते और सिम कार्ड 1.5-2 प्रतिशत कमीशन के लालच में हासिल करता था और उनका दुरुपयोग कर साइबर ठगी करता था। गिरोह ने पूरे देश में 1,549 अपराध किए और 804 करोड़ रुपये की ठगी की। गुजरात में 141 डिजिटल अपराधों के जरिए गिरोह ने 17.75 करोड़ कमाए।
गिरफ्तारी और जब्ती
सूरत से गिरफ्तार आरोपियों के पास से 65 मोबाइल फोन, 447 डेबिट कार्ड, 529 बैंक खाता किट, 686 सिम कार्ड और 16 पॉइंट ऑफ़ सेल (POS) मशीनें जब्त की गईं। हर्ष संघवी ने साइबर फ्रॉड पीड़ितों को 5.51 करोड़ रुपये लौटाए।

अनोखे मामले
वडोदरा के एक वरिष्ठ नागरिक को बड़े लाभ का वादा कर ठगा गया था, उसे 4.91 करोड़ रुपये वापस मिले। अहमदाबाद की एक महिला को ड्रग केस के डर से 12 दिन तक स्काइप के जरिए घर में रखा गया। 48 लाख रुपये जब्त कर वापस किए गए।

साइबर सुरक्षा चेतावनी
सभी नागरिकों से अपील की गई कि साइबर फ्रॉड के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। मंत्री ने कहा कि भारत में “डिजिटल अरेस्ट” का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है और किसी भी कॉल से डरना नहीं चाहिए। मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य भर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ गरबा का आयोजन किया जाएगा और सभी को इस पर गर्व के साथ नृत्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह पहल सुरक्षा और जागरूकता का प्रतीक होगी।

और पढ़े  राम रहीम को मिली 30 दिन की फरलो, 16वीं बार आया जेल से बाहर, दो गाड़ी लेकर सुनारिया जेल आई हनीप्रीत

Spread the love
  • Related Posts

    1 JUNE महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें, होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च

    Spread the love

    Spread the loveतेल विपणन कंपनियों ने 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें रविवार, 1 जून से लागू हो…


    Spread the love

    Attack-: ममता बनर्जी पर अस्पताल के CEO को धमकाने का आरोप..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। उनका दावा है कि इस वीडियो में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और…


    Spread the love