राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के री-टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया गया है। री-टेस्ट में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल कर शीर्ष प्रदर्शन किया है।
नीट यूजी का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले नीट यूजी का आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘NEET UG 2026 Result’ या ‘Download Scorecard’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, अपनी जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन भरना होगा।
- ये सारी जानकारी सही-सही डालकर ‘Submit’ बटन दबाएं।
- आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- भविष्य की जरूरतों के लिए इसका पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें और एक प्रिंटआउट भी जरूर निकाल लें।






