विपक्षी दलों की बैठक : विपक्षी 19 दलों के नेताओं के साथ सोनिया गांधी की बैठक शुरू।

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं व विपक्ष शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही इस बैठक में देश के राजनीतिक हालात व विपक्ष की भावी रणनीति पर चर्चा की उम्मीद है। बैठक शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई। 

डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे समेत ये नेता शामिल, सपा से कोई नहीं
लंबे अरसे बाद हो रही विपक्ष की साझा बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा नेता शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी शामिल हैं। बैठक में सपा की ओर से कोई शामिल नहीं हुआ। 

वर्चुअल बैठक में इन दलों के नेता भाग ले रहे
कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई इस अहम बैठक में कुल 19 दलों के नेताओं के भाग लेने की सूचना है। ये दल हैं- कांग्रेस, टीएमसी, द्रमुक, एनसीपी, शिवसेना, झारखंड मुक्ति मोर्चा, माकपा, भाकपा, नेशनल कांफ्रेंस, राजद, एआईयूडीएफ, विदुथलाई चिरुथाईगल कताची, लोकतांत्रिक जनता दल, जेडीएस, आरएलडी, आरएसपी, केरल कांग्रेस एम, पीडीपी व आईयूएमएल


Spread the love
और पढ़े  CJP के संसद मार्च के बाद 10 FIR,दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई
  • Related Posts

    संसद का मॉनसून सत्र- दोनों सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित, खरगे बोले- प्रधान के इस्तीफे तक चर्चा संभव नहीं

    Spread the love

    Spread the loveमानसून सत्र का आज चौथा दिन है। बीते तीन दिन संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा, जिसके चलते कई बार कार्यवाही स्थगित हुई…


    Spread the love

    सोनम रघुवंशी को SC से झटका, रद्द हुई जमानत, तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को तीन सप्ताह के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *