भारत में कोरोना के 36571 नए संक्रमित, 540 लोगों की मौत ।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के  36,571 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 540 लोगों की जान गई है। कोरोना से रोजना मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। बीते कुछ दिनों से यह आंकड़ा 530 के आसपास रहता था, लेकिन शुक्रवार को संक्रमण से 540 लोगों ने दम तोड़ दिया। 36,740 संक्रमित मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट चुके हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अभी तीन लाख 63 हजार है, जो 150 दिन में सबसे कम है। आईसीएमआर के अनुसार 19 अगस्त को 18 लाख 86 हजार 271 लोगों की कोरोना जांच की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने की दर 97.54 फीसदी है। इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 36,401 नए केस दर्ज किए गए थे और 530 लोगों की मौत हो गई थी।

और पढ़े  बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…