भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34457 नए संक्रमित, 375 लोगों की मौत।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो कभी मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। बीते 24 घंटे में 34 हजार नए मामले सामने आए हैं । जबकि 375 लोगों की मौत हुई है। मौत के आंकड़ों में 11 दिन बाद यह कमी आई है। एक दिन पहले तक 400 से ज्यादा लोगों की जान जा रही थी, लेकिन राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। अब तक 4.33 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं 36 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, केरल और महाराष्ट्र में अब भी कोरोना के नए मामले ज्यादा हैं। केरल में रोजना 15 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में पांच हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

और पढ़े  नवरात्र पर 24 घंटे खुलेगा देशनोक का करणी माता मंदिर: पहली बार पांच कतारों में होंगे दर्शन
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…