बड़ी खबर – काबुल :150 लोगों का हवाई अड्डे के पास अपहरण, भारतीय भी शामिल ।

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की हालत बेहद खराब होती जा रही है। यहां पर तालिबान की सत्ता आते ही क्रूरता का दौर शुरू है। तालिबान लड़ाके एक के बाद एक हिंसक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि काबुल एयरपोर्ट पर पहुंचे 150 लोगों को तालिबान ने अगवा कर लिया है। इसमें ज्यादातर भारतीय लोग बताए जा रहे हैं। अफगान मीडिया के हवाले से खबर है कि काबुल में हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से 150 से अधिक लोगों को तालिबान अपने साथ ले गए हैं, जिनमें से अधिकांश भारतीय नागरिक हैं। इसके अलावा में  अफगान नागरिक और अफगान सिख भी शामिल हैं। हालांकि, तालिबान ने अगवा करने की घटना से इनकार किया है।

और पढ़े  राजस्थान: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…