कश्मीर : जैश के 3 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी ।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शनिवार को जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अवंतीपोरा के नागबेरन त्राल के वन इलाके के ऊपरी इलाकों में यह मुठभेड़ चल रही थी। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वन इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को समर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकी नहीं माने। आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग करते रहे। इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकियों का खात्मा कर दिया।

और पढ़े  आसमान में एक साथ गरजे कई देशों के विमान: तरंग शक्ति का भारतीय वायुसेना ने दिखाया शानदार नजारा
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…