भाजपा- BJP ने बिहार चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी, यूपी के डिप्टी CM को भी मिली जिम्मेदारी

 

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में गुरुवार को पार्टी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों का एलान किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार में प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उधर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है।

Image

 

इसके साथ ही भाजपा ने अगले साल होने वाले तमिलनाडु चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ सहकारिता और उड्डयन मंत्रालय में राज्यमंत्री का पद संभाल रहे मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी ने केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि सांसद बिप्लब कुमार देव को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि बिहार में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 2026 के मध्य में चुनाव कराए जाने हैं। भाजपा ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
और पढ़े  ब्रिक्स समिट- गौतम अदाणी से मिले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…