अलीगढ़: गोपी पुल पर कैंटर-कार की भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग, 5 जिंदा जले, एक घायल

Spread the love

 

 

दिल्ली-कानपुर हाईवे पर अकराबाद क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में कार सवार चार दोस्तों व कैंटर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। 23 सितंबर सुबह यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सिकंदराराऊ से आती तेज रफ्तार कार का गोपी फ्लाईओवर पर अचानक टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर लांघकर विपरीत दिशा से आते कैंटर से जा भिड़ी। इस जबरदस्त भिड़ंत और तेज धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लगने पांच की जान चली गई। वहीं कार सवार पांचवां दोस्त जिंदगी मौत से जूझ रहा है।

जला हुआ कैंटर

 

घटनाक्रम सुबह करीब साढ़े पांच बजे का है। हाथरस सिकंदराराऊ क्षेत्र के पांच दोस्त हुंडई एक्सेंट कार में सवार होकर सुबह साढ़े पांच बजे अलीगढ़ आ रहे थे। हाईवे पर तेज गति से दौड़ती कार गोपी फ्लाईओर से उतर रही थी। तभी अचानक कार का ड्राइवर साइड का टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार पलक झपकते ही डिवाइडर को लांघकर विपरीत दिशा में सामने से आते कैंटर में जा भिड़ी।

कैंटर अलीगढ़ से स्टेशनरी लादकर कासगंज जा रही थी। भिड़ंत के साथ ही कार की डीजल टंकी धमाके के साथ फटी और अचानक से दोनों वाहनों के आगे के हिस्सों में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पलक झपकते ही दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए। तभी कार की ड्राइविंग सीट पर सवार युवक किसी तरह शीशा टूटने से बाहर लटक गया। जिसे सुबह-सुबह हाईवे पर टहलने निकले ग्रामीणों ने खींचकर निकाला। आनन फानन सूचना पर पुलिस, दमकल, एसपी देहात, एसपी यातायात, सीओ बरला आदि पहुंच गए।

सूचना पर 45 मिनट बाद अलीगढ़ व सिकंदराराऊ से दो दमकलें मौके पर आईं। करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। तब तक कार में सवार चार दोस्त व कैंटर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने कार सवारों के घायल दोस्त को पहले ही जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बाद में पांचों शव मोर्रचरी भेज दिए। कुछ देर के प्रयास के बाद ही घायल व शवों की पहचान कर ली गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

और पढ़े  अयोध्या- बारिश से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, नालों-नालियों की सफाई शुरू।

ये हैं मृतक

  1. अतुल यादव पुत्र देवेंद्र यादव निवासी भूतेश्वर कॉलोनी थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस उम्र करीब 19 वर्ष
  2. देव शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी बजरिया मोहल्ला थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस उम्र करीब 22 वर्ष
  3. हर्षित माहेश्वर पुत्र अखिलेश माहेश्वरी निवासी कासगंज रोड थाना सिकंदरा राव जनपद हाथरस उम्र करीब 19 वर्ष
  4. मयंक उर्फ मोनू पुत्र कुशल पाल निवासी सिंधौली थाना हसायन जनपद हाथरस हाल पता ब्रह्मपुरी तहसील रोड सिकंदरा जनपद हाथरस उम्र करीब 22 वर्ष
  5. राजेश कुमार पुत्र सुनहरी निवासी कुंवरपुर थाना निधौली कला जनपद एटा उम्र क़रीब 35 वर्ष

ये कार सवार है घायल

  • सुमित ठाकुर सिकंदरपुर माछुआ हरदुआगंज अलीगढ़

ऐसे हुआ हादसा

तेज गति से आती कार टायर फटने के बाद डिवाइडर लांघकर विपरीत साइड में पहुंची। जहां सामने से आते कैंटर में जा भिड़ी। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लगी। इस हादसे में कार सवार पांच में से 4 दोस्तों की मृत्यु हुई। वहीं कैंटर चालक ने भी दम तोड़ दिया। पांचवें कार सवार का उपचार जारी है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।-अमृत जैन, एसपी देहात, अलीगढ़


Spread the love
  • Related Posts

    मथुरा में आंधी ने मचाई भारी तबाही, उड़ गए भंडारों के टेंट, पेड़-खंभे टूटकर गिरे, घंटों गुल रही बिजली

    Spread the love

    Spread the love   मथुरा में मंगलवार शाम आई आंधी ने तबाही मचाई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़, विद्युत खंभों के साथ-साथ ब्रज-84 कोस परिक्रमा मार्ग में लगाए गए भंडारों व…


    Spread the love

    यूपी- आगरा में मौसम का रौद्र रूप, 65 KM/घंटा की स्पीड वाली हवाओं ने उड़ाए होश..

    Spread the love

    Spread the loveदिन में भीषण गर्मी के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भारी…


    Spread the love