आजम खां: कोर्ट से कागज पहुंचने में देरी ने बढ़ाया छूटने का समय, जेल के बाहर समर्थकों का हुजूम

Spread the love

माजवादी पार्टी के नेता आजम खां मंगलवार को 23 माह बाद जिला कारागार से रिहा होंगे। उनकी रिहाई का समय मंगलवार को दोपहर 12 बजे बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कोर्ट से जुर्माना भरे जाने का एक कागज आना है, वह दोपहर 12 बजे ही आ पायेगा। इसके बाद आजम खां की रिहाई होगी।

बता दें कि आजम की रिहाई की खबर सुनकर मंगलवार सुबह 5 बजे से ही समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल वर्मा, समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर से आए आजम खां के समर्थक जुटने लगे। दिन चढ़ने के साथ जिला कारागार के बाहर कार्यकर्ताओ की भीड़ बढ़ी तो एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के साथ शहर कोतवाली, रामकोट, खैराबाद, बिसवां, सकरन व अन्य थानों की फोर्स बुलाई गई। इसी बीच सुबह करीब सवा सात बजे आजम खां के बेटे अदीब खां जिला कारागार पहुंचे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह जेल से बाहर निकले।  उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया। वह सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर चले गए। ऐसा बताया जा रहा है कि करीब 2 घन्टे बाद आजम खां की रिहाई होगी।
आजम खां के ऊपर दर्ज हैं 104 केस

आजम खां के ऊपर कुल 104 केस दर्ज हैं। इसमे रामपुर में 93 मामले।दर्ज हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। आज उनकी रिहाई होगी।


Spread the love
और पढ़े  प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा 100 साल पुराना घर, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, एक घायल
  • Related Posts

    आटे में ‘धीमा जहर’! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील

    Spread the love

    Spread the loveगेहूं के आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर लोगों को बेचा जा रहा है, उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक…


    Spread the love

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love