समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां मंगलवार को 23 माह बाद जेल से रिहा हो गए। दोपहर करीब सवा 12 बजे वो जेल से बाहर निकले। इसके पहले, रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में जुर्माना जमा होने के बाद आधिकारिक मेल जिला कारागार सीतापुर पहुंची। जिला कारागार ई मेल पहुंचने के बाद आजम खां रिहा हुए। 3 – 3 हजार के दो जुर्माने कोर्ट में जमा हुए हैं।





