प्रधानमंत्री Modi: PM मोदी आज अरुणाचल और त्रिपुरा के दौरे पर, 5100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का देंगे तोहफा

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। वह ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह त्रिपुरा में पूजा अर्चना कर माताबाड़ी में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी सोमवार सुबह करीब 9 बजे होलोंगी के डोनी पोलो हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से ईटानगर के राजभवन जाएंगे। इसके बाद वह इंदिरा गांधी पार्क जाएंगे, जहां वह विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। विशाल जलविद्युत क्षमता का उपयोग करने और निरन्तर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं तातो-1 और हेओ जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जो दोनों शियॉमी जिले में यारजेप नदी पर विकसित की जाएंगी। हीओ जलविद्युत परियोजना (240 मेगावाट) और तातो-1 जलविद्युत परियोजना (186 मेगावाट) अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में बनाई जाएंगी। तातो-1 परियोजना को अरुणाचल प्रदेश सरकार और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नीपको) मिलकर 1,750 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करेंगे। इससे हर साल लगभग 8,020 लाख यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है। हेओ प्रोजेक्ट भी राज्य सरकार और नीपको मिलकर 1,939 करोड़ रुपये की लागत से बनाएंगे। अनुमान है कि यह प्रोजेक्ट हर साल 10,000 लाख यूनिट बिजली पैदा करेगा।

145 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर का भी करेंगे उद्घाटन
अधिकारियों ने बताया कि मोदी तवांग में 145.37 करोड़ रुपये की लागत से पीएम-डेवाइन योजना के तहत बनाए गए एक कन्वेंशन सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। 1,500 से अधिक लोगों को समायोजित करने की क्षमता वाला यह कन्वेंशन सेंटर वैश्विक मानकों को पूरा करेगा और इस क्षेत्र में पर्यटन और सांस्कृतिक संभावनाओं को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 1,290 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जो कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और अग्निशमन सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित होंगी। प्रधानमंत्री स्थानीय करदाताओं, व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ हाल ही में जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के प्रभाव पर भी चर्चा करेंगे।

और पढ़े  महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीट पर मतदान, झारखंड-मिजोरम की राज्यसभा सीटों पर भी वोटिंग

माता त्रिपुरी सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्य का भी करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के तहत माताबाड़ी में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। यह त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर शहर में स्थित प्राचीन 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस परियोजना को ऊपर से कछुए के आकार का आकार दिया गया है। इसमें मंदिर परिसर में सुधार, नए रास्ते, पुनर्निर्मित प्रवेश द्वार और बाड़, जल निकासी व्यवस्था, स्टालों, ध्यान कक्ष, अतिथि आवास, कार्यालय कक्षों सहित एक नए तीन मंजिले परिसर का निर्माण आदि शामिल हैं। यह पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार और व्यापार के अवसर पैदा करने और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट यूजी पुनर्परीक्षा, लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    Spread the love

    Spread the love परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना समझें NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान…


    Spread the love

    तमिलनाडु में हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई। यह रिसाव पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थितसेंट पीटर्स पॉल…


    Spread the love