जुबीन- जुबीन गर्ग के निधन के बाद अनु मलिक का बड़ा खुलासा, बोले- वो अचानक बेहोश हो जाते थे

Spread the love

 

सम के गायक जुबीन गर्ग के निधन की खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। संगीतकार अनु मलिक भी इस आइकॉन के निधन से सदमे में हैं। अनु और जुबीन ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया था। जुबीन के असामयिक निधन के बाद, अनु ने इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया दी और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई।

अनु मलिक ने की गर्ग की तारीफ
अनु मलिक ने एचटी से बातचीत में कहा ‘वह (जुबीन गर्ग) बहुत ही दयालु और प्यारे इंसान थे। अब इससे ज्यादा कोई किसी के बारे में क्या बोल सकता है? मैं उनसे पहली बार असम के एक व्यक्ति के जरिए मिला था। मैंने उन्हें ‘फिजा’ में गाना सिखाया। हमारी अच्छी बनती थी। वह अपनी बहन को लेकर बहुत भावुक थे, जिसे उन्होंने एक दुर्घटना में खो दिया था। उन्होंने मुझे बताया था कि वह असमिया, बंगाली, मणिपुरी यहां तक कि मराठी में भी गाते थे! उनके लाइव कॉन्सर्ट जानलेवा होते थे। उनके निधन की खबर सुनकर मन खट्टा हो गया है।’
गर्ग ने बीमारी के बारे में बताया
अनु ने बातचीत में यह भी बताया कि जुबीन गर्ग कुछ समय पहले कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और कहा ‘वो अक्सर मुझसे कहते थे कि उन्हें अचानक से बेहोशी आ जाती है। मैं उनसे कहता था, ‘जाओ और अपना चेकअप करवाओ।’ फिर वर्षों तक हमें इसका पता ही नहीं चला। उसने फोन भी नहीं किया। उसने पहाड़ों की आवाज सुनी और असम चला गया।’

जुबीन गर्ग का काम
आपको बता दें कि असमिया गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में निधन हो गया। जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे, जहां उन्हें परफॉर्म करना था।
जुबीन ने तीन साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। उन्हें पहली शिक्षा उनकी मां से मिली थी। बाद में उन्होंने पंडित रॉबिन बनर्जी से 11 साल तक तबला सीखा। गर्ग ने 40 से अधिक भाषाओं और बोलियों में गाना गाया। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने गाए।

Spread the love
और पढ़े  ऑनलाइन गेम की लत ने बीकॉम छात्र को बनाया हथियारों का डिलीवरी बॉय, विदेशी हैंडलर के इशारे पर करता था काम
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- काउंटडाउन शुरू, कुछ देर बाद शुरू होगी नीट पुनर्परीक्षा, सिर्फ 1.30 बजे तक मिलेगा प्रवेश

    Spread the love

    Spread the loveनीट (UG) 2026 परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उम्मीदवारों से…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- हमारी सैन्य शक्ति दुनिया के लिए बाजार नहीं बन सकती’, PM बोले- आत्मनिर्भरता ही नए भारत की पहचान

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना में तीन अत्याधुनिक युद्धपोतों और सर्वेक्षण पोतों को शामिल किए जाने…


    Spread the love