Bihar: पूर्णिया में बवाल, मूर्ति तोड़फोड़ के बाद जमकर हुआ हंगामा, 12 लोग गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील

Spread the love

 

 

पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के मजगामा गांव में एक निर्माणाधीन मूर्ति में तोड़फोड़ मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मूर्ति को खंडित करने वाला और 11 उपद्रव करने वाले शामिल हैं। फिलहाल गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात है। पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत मौके पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वहीं क्षतिग्रस्त मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।

घटना के दौरान उपद्रव और बवाल भी हुआ। भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया और हिरासत में लिया। इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान ओम प्रकाश नाम का एक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है।

हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की, जिसमें एक दुकान को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही डीआईजी, डीएम, एसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया। वर्तमान में गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस कैंप कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  Bihar- आज भी पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत
  • Related Posts

    Bihar- बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार

    Spread the love

    Spread the loveबिहार विधानसभा में मानसून सत्र का पहले दिन 87 हजार करोड़ रुपये का अनूपूरक बजट पेश हुआ। विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन के अंदर और बाहर नीट पेपरलीक…


    Spread the love

    Bihar- आज भी पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मानसून की बारिश लगातार हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 जुलाई तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। 21 जुलाई…


    Spread the love