गोलियों की तड़तड़ाहट:- MNR बिल्डर के कार्यालय पर चलीं 30 गोलियां, कार-इमारत को बनाया निशाना

 

सेक्टर-45 में बृहस्पतिवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रारंभिक जांच में लगातार 25 से 30 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। बदमाशों ने कार्यालय पर खड़ी लग्जरी गाड़ी और बिल्डिंग को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई हैं। गनीमत यह रही है कि फायरिंग में किसी के भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर डाली गई थी। हालांकि बाद में उसको डिलीट कर दिया गया है।

पोस्ट में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करवाने वाले कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में धमकी दी गई है कि जिन लोगों पर उसका पैसा बकाया है वे तुरंत चुका दें वरना उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा।

बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-45 स्थित एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर अचानक गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। वहां मौजूद हर कोई बचने के लिए सुरक्षित जगह पर छुपने की कोशिश करना लगा।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया। ऑफिस के अंदर खड़ी लग्जरी गाड़ियों और शीशों पर गोलियों के साफ निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस भी बरामद किए हैं।

सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी, बाद में डिलीट की पोस्ट
दीपक नांदल के नाम से जारी की गई पोस्ट में दावा किया कि यह हमला पुराने आर्थिक विवाद की वजह से किया गया। उसने कहा कि उसका पैसा रोहित रहेजा के रिश्तेदार नितिन तलवार पर 2019 से बकाया है। नांदल का आरोप है कि रकम न चुकाने के लिए नितिन तलवार अपना परिवार लेकर न्यूजीलैंड भाग गया।

और पढ़े  AI के बाद अब रोबोट की बारी, 2050 तक दुनिया में हो सकते हैं एक अरब ह्यूमनॉइड रोबोट!

इस घटना को बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया से भी जोड़ा जा रहा है। इससे पहले फाजिलपुरिया पर फायरिंग की गई थी और बाद में उनके फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या कर दी गई थी। इन दोनों मामलों की जिम्मेदारी भी दीपक नांदल ने ही ली थी। पुलिस अब इन तीनों घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।

  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…