दुष्कर्म: 1 महीने तक किशोरी के साथ दरिंदगी,खाने देने के लिए खोलते थे कमरा… फिर जो भी आता नोचता था जिस्म

Spread the love

 

 

गरा के थाना शाहगंज के नरीपुरा क्षेत्र से 13 अगस्त को गायब हुई किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि किशोरी को पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला ने ही बहला-फुसलाकर मायके ले जाकर बंधक बना लिया था। यहां किशोरी के साथ एक महीने तक रोजाना दुष्कर्म किया गया। किसी तरह किशोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 11 सितंबर को मुक्त कराया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है।

सिलाई मशीन दिलाने के बहाने ले गई थी पड़ोसन

शाहगंज नरीपुरा क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने बताया कि उसके पड़ोस के मकान में एक महिला किराये पर रह रही थी। वह घर आने-जाने लगी। एक दिन वह सिलाई मशीन दिलवाने की बात कहकर किशोरी को साथ ले गई। बाद में मशीन न मिलने की बात कहकर घर छोड़ गई थी। इसके बाद वह 13 अगस्त को दोबारा घर पर आई। उस समय किशोरी के माता-पिता दोनों जूता कारखाने में काम करने गए थ।

फिर लापता हो गई किशोरी
महिला ने किशोरी से सिलाई मशीन बंटने की बात कहते हुए साथ चलने के लिए कहा। किशोरी ने अकेली होने की बात कहते हुए साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसके किशोरी को बातों में उलझाकर एक घंटे में वापस आने के लिए कहा। किशोरी महिला की बातों में आ गई और साथ चली गई। इसके बाद उसका कहीं भी पता नहीं चला।

और पढ़े  अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

11 सितंबर को देर रात किशोरी ने किसी तरह अपनी माैसी के फोन पर काॅल कर घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला उसे सिलाई मशीन दिलाने की झांसा देकर मायके रोहता ले गई। उसे एक कमरे में बंधक बना लिया है। यहां केवल खाना देने के लिए ही कमरा खाेला जाता है।

महिला के तहेरे भाइयों ने रोज की दरिंदगी
महिला के तहेरे भाई संदीप और मनमोहन रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love