नैनीताल- लोअर माॅल रोड पर निर्माण का कार्य जोरो पर

Spread the love

 

नैनीताल की लोअर माॅल रोड पर भूं-धसाव के बाद लोनिवि की ओर से यातायात संचालन के लिए रैंप निर्माण का कार्य जोरो पर है। रैंप की दीवार बनाने के बाद विभाग ने भरान का शुरू कर दिया है। जल्द ही सतह पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।

बीते रविवार को मालरोड का करीब 15 मीटर हिस्सा धंसने के बाद विभाग ने सड़क पर इंडिया होटल के पास से यातायात को अपर मॉल रोड से डायवर्ट कर मल्लीताल भेजा। अपर मॉल रोड पर दाेनों ओर से वाहन संचालन होने से जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए लोनिवि ने सूचना कार्यालय के समीप रैंप बनाने का कार्य शुरू कर दिया था जो लगभग अंतिम चरण में है। लोनिवि के सहायक अभियंता तुलाराम टम्टा ने बताया कि रैंप की दीवार निर्माण का कार्य पूरा कर मिट्टी और रोड़ी का भरान शुरू कर दिया है। माॅल रोड पर बड़े वाहन प्रतिबंधित होने के कारण पिकअप से मिट्टी लाई जा रही है जिसमें अधिक समय लग रहा है। भरान के बाद सतह पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाकर यातायात सुचारु करवा दिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- तीज उत्सव पर संवाद कार्यक्रम: CM धामी ने महिलाओं को किया सम्मानित, कहा-मातृशक्ति उत्तराखंड के विकास का आधार
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love