हरिद्वार: तेज धमाका..चिंगारियां उठीं देखते ही देखते सड़क किनारे खड़े कंटेनर में लग गई आग, मची अफरातफरी

 

हरिद्वार श्यामपुर-नजीबाबाद हाईवे के पास कांगड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कंटेनर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक और परिचालक समय रहते बाहर कूद गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार, कंटेनर चालक ने किसी काम से वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास नहीं जा सका।
सूचना पर श्यामपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर में रखा पुराना फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
और पढ़े  उत्तराखंड: सांसद अनिल बलूनी की घोषणा, बलिदानी बाबा जसवंत सिंह के घर को बनाएंगे संग्रहालय
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…