दरिंदगी: 14 वर्षीय लड़की से गांव के एक युवक ने करी दरिंदगी, दूसरे ने बनाया वीडियो…फिर दोनों ने किया घिनौना काम

Spread the love

 

मैनपुरी में खेत पर चारा लेने गई 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी को दो आरोपियों ने पकड़ लिया, इसके बाद दोनों ने बारी बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। एक आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया। भय की वजह से पीड़िता ने घर पर कुछ नहीं बताया, बुधवार को जब मां ने मोबाइल में वीडियो देखा तो होश उड़ गए। आरोपियों के खिलाफ कुरावली थाने में तहरीर दी है।

थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी 15 सितंबर को खेत पर चारा काटने के लिए गई थी, चारा काटने के दौरान वहां आए महावीर ने पीछे से किशोरी का मुंह दबा लिया। इसके बाद साथी नवीचंद्र ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया।
नवीचंद्र ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। किशोरी को धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। भय की वजह से पीड़िता चुप रही। बुधवार को मां ने जब उसके मोबाइल में वीडियो देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love
और पढ़े  UP- शादी वाले घरों को मिल सकेंगे एक साथ 8 सिलिंडर, विवाह निमंत्रण कार्ड के साथ करना होगा आवेदन
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love