हाॅस्टल के कमरे में जिंदा जलकर बीटेक छात्रा की माैत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

 

थुरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा की हाॅस्टल के कमरे में जलकर संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। हाॅस्टल संचालक व उसकी पत्नी पर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

छात्रा हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बीटेक के पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि बुधवार को छात्रा विश्वविद्यालय से लौटकर हाईवे स्थित अपने हॉस्टल पहुंची। उसने अपने कमरा नंबर तीन को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद कमरे से आग की लपटें उठने लगीं। बगल के कमरे में रह रही एक अन्य छात्रा ने चीखने की आवाज सुनी, जिसके बाद उसने शोर मचाया।

आसपास के दुकानदार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का गेट तोड़ा, लेकिन तब तक छात्रा की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही सीओ सदर और एसआई आरजे गौतम के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। विश्वविद्यालय के अधिकारी भी घटनास्थल पर आए। पुलिस ने शव को कमरे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी क्षेत्र में पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र में सैकड़ों हॉस्टल बिना अनुमति और बिना नक्शे के चल रहे हैं। कई लोगों ने अपने घरों को ही हॉस्टल बना लिया है, जिससे आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। इस घटना से आसपास के हॉस्टल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Spread the love
और पढ़े  Elections: पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, नौ अंकों का नया वोटर नंबर लागू
  • Related Posts

    मथुरा में आंधी ने मचाई भारी तबाही, उड़ गए भंडारों के टेंट, पेड़-खंभे टूटकर गिरे, घंटों गुल रही बिजली

    Spread the love

    Spread the love   मथुरा में मंगलवार शाम आई आंधी ने तबाही मचाई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़, विद्युत खंभों के साथ-साथ ब्रज-84 कोस परिक्रमा मार्ग में लगाए गए भंडारों व…


    Spread the love

    यूपी- आगरा में मौसम का रौद्र रूप, 65 KM/घंटा की स्पीड वाली हवाओं ने उड़ाए होश..

    Spread the love

    Spread the loveदिन में भीषण गर्मी के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भारी…


    Spread the love