देहरादून: मौत बनकर बहा पानी-: आसन किनारे चिल्लाते रह गए परिजन, सैलाब में बह गए 14 मजदूर

Spread the love

 

दून घाटी की नदियों में पानी मौत बनकर बह रहा था। सबसे भयावह दृश्य आसन नदी पर देखने को मिला जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 मजदूर अचानक आए पानी के सैलाब में बह गए। इस दौरान नदी किनारे खड़े उनके परिजन चिल्लाते रह गए। इनमें से 2 लोगों को पुलिस टीमों ने बचा लिया जबकि 8 के शव अलग-अलग जगहों से बरामद हो गए। चार अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मुरादाबाद के आसपास के इन मजदूरों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Dehradun Cloud Burst People kept screaming on banks of river 14 labourers got swept away in the flood

रातभर से बारिश का दौर जारी था। सुबह के वक्त आसन नदी का बहाव हर रोज की तरह ही था। आसपास के मजदूर यहां पर पत्थर चुगान के लिए जाते हैं। यहीं परवल गांव में इन मजदूरों की बस्ती भी है। इन्हीं में से 14 मजदूर एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे। काम शुरू होने ही वाला था कि अचानक यहां पानी आने लगा।

 

उस वक्त मजदूरों को लगा कि थोड़ी देर में पानी खुद ब खुद कम हो जाएगा लेकिन अचानक पानी का सैलाब इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते ट्रैक्टर पलट गया और सभी मजदूर उस पर चढ़कर खुद को बचाने की कोशिश करने लगे। करीब तीन से चार मिनट तक सभी जान बचाने की जद्दोजेहद करते रहे।

 

इस दौरान नदी के किनारे पर खड़े परिजन अपने लोगों को फंसा देखकर चिल्ला रहे थे लेकिन अगले ही पल ट्रैक्टर-ट्राली दोबारा पलट गई और सभी लोग पानी की तेज धार में बह गए। इस दर्दनाक मंजर को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

और पढ़े  ऋषिकेश- वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान हैरत में पड़े लोग,मिलीं नक्काशी वाली मूर्तियां
Dehradun Cloud Burst People kept screaming on banks of river 14 labourers got swept away in the flood

हालांकि दो मजदूरों की किस्मत अच्छी थी उन्होंने समय रहते झाड़ियों और बड़े पत्थरों को पकड़ लिया था जिसके बाद पुलिस ने इन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि 8 मजदूरों के क्षत-विक्षत शव कई किलोमीटर दूर से पुलिस ने बरामद किए। वहीं चार अन्य लापता मजदूरों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Dehradun Cloud Burst People kept screaming on banks of river 14 labourers got swept away in the flood

मृतकों की सूची

  • सोमवती(65) पत्नी हरचरण सैनी निवासी मुरीजैन, मुरादाबाद
  • रीना (30) पत्नी हरिराम निवासी मुरीजैन, मुरादाबाद
  • फरमान(30) पुत्र इदरिस निवासी ग्राम परवल, देहरादून
  • पंकज कुमार(36) पुत्र बाबूराम निवासी बसंतावाला, थाना कैंट, देहरादून
  • हरचरण(60) पुत्र फूल सिंह निवासी मुनिया जैन थाना सोनकपुर तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद
  • मदन(45) पुत्र भरत निवासी मुनिया जैन थाना सोनकपुर, तहसील बिलारी, मुरादाबाद
  • नरेश(50) पुत्र कुंवर सैन निवासी मुनिया जैन थाना सोनकपुर, तहसील बिलारी, मुरादाबाद
  • किरण पत्नी अमरपाल निवासी मुनिया जैन थाना सोनकपुर, तहसील बिलारी, मुरादाबाद

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love