मोटाहल्दू- शिव मंदिर में चार महीने में चार कलश चोरी

राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में चोरों ने दिनदहाड़े कलश चोरी कर लिया है।
क्षेत्र में चोरों के हौसले दिनभर दिन बुलंद होते जा रहे हैं, स्थानीय निवासी समाजसेवी विक्की पाठक ने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर मोटाहल्दू में यह लगातार चार महीने में चौथी घटना है जब चोरों ने शिवालय के कलश को चोरी कर लिया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं

मोटाहल्दू- शिव मंदिर में चार महीने में चार कलश चोरी

लेकिन जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे है। मोटाहल्दू क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे यह पैसे की लालच में जगह-जगह चोरी कर रहे है। विक्की पाठक ने बताया कि उनके द्वारा दूरभाष से पुलिस विभाग के अधिकारियों को उक्त घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है और जल्द से जल्द चोरों और नशेड़ियों के ऊपर कठोर कार्रवाई करने को कहा है। भगवान के मंदिर में चोरी होने से क्षेत्रवासियो में रोष व्याप्त है।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: अब हरिद्वार में भी होगी मखाने की खेती, 120 बीघा में पायलट प्रोजेक्ट, 40% अनुदान
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…