फूलों की घाटी: फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को हो जाएगी बंद, पर्यटकों की संख्या में आई कमी

Spread the love

 

 

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल पर्यटक काफी कम पहुंचे हैं। अब घाटी का सीजन लगभग खत्म होने वाला है। ऐसे में अब पर्यटकों की संख्या में ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद कम ही है।

फूलों की घाटी में धीरे-धीरे पर्यटक कम होने लगे हैं। घाटी में इस साल विदेशी पर्यटकों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन भारतीय पर्यटक काफी कम आए जिससे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के राजस्व में भी भारी कमी आई है। फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाएगी। हालांकि अब घाटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी घटने लग गई है क्योंकि अब यहां फूल सूखने लगे हैं। पिछले साल घाटी में भारतीय पर्यटकों की संख्या 17654 थी जबकि इस साल अभी तक 14528 पर्यटक ही घाटी में पहुंच पाए हैं।

हालांकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में जरूर बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल घाटी में 268 पर्यटक आए थे जबकि इस बार 384 पर्यटक अभी तक पहुंचे हैं। फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस साल भारतीय पर्यटकों की संख्या में करीब तीन हजार की कमी आई है।

हालांकि विदेशी पर्यटक बढ़े हैं। इससे पार्क के राजस्व में भी कमी आई है। पिछले साल पार्क प्रशासन को 36 लाख 18 हजार 450 रुपये की आय हुई थी। इस साल अभी तक 31 लाख 13 हजार 700 की आय हुई है। अब घाटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। 31 अक्तूबर को घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड- नीट री टेस्ट : CM धामी बोले-हमारी तैयारी पूरी, किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    हरिद्वार- निहंग विवाद पर बोले CM धामी: सबका सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति, नहीं करने देंगे खिलवाड़

    Spread the love

    Spread the loveहरिपुर कला स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की संस्कृति है कि जो इस देवभूमि…


    Spread the love