Rahul Gandhi- अमृतसर पहुंचे राहुल,अजनाला और रमदास में बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

 

 

विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पंजाब दाैरे पर हैं। वे प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। राहुल गांधी अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से अजनाला, रमदास के गांव में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह गुरदासपुर जाएंगे और वहां के हालातों का जायजा लेंगे। साथ ही किसानों से भी मुलाकात करेंगे।

राहुल गांधी हवाई सर्वे के बजाय सीधे गांव-गांव जाकर लोगों से रुबरु होंगे। दौरे के दौरान वे डेरा बाबा नानक के गुरचक्क और दीनानगर क्षेत्र के मकौड़ा पत्तन में बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

 

पंजाब विधानसभा में विपक्ष दल के नेता तथा कादियां से विधायक प्रताप सिंह बाजवा और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रभावित लोगों की समस्याओं को अपनी आंखों से देखने और उनकी पीड़ा को प्रत्यक्ष सुनने का निर्णय लिया है।

 

बिट्टू ने कसा तंज, बोले, बाढ़ के समय मना रहे थे छुट्टियां

राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर लुधियाना के पूर्व सांसद और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसा है। बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं। जब उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहे थे, तब वह छुट्टियों का आनंद लेने में व्यस्त थे। जब पंजाब डूब रहा था और लोग रो रहे थे तो वह मलेशिया में ऐश कर रहे थे। यह दौरे लोगों का दर्द मिटाने के लिए नहीं, सियासी स्टेज पर ड्रामेबाजी करने के लिए लग रहे हैं।

और पढ़े  किसान आंदोलन पूरे देश में फैलाने की तैयारी, पंजाबी गायक आए साथ, महिलाएं भी कदमताल के लिए तैयार
  • Related Posts

    किसान आंदोलन पूरे देश में फैलाने की तैयारी, पंजाबी गायक आए साथ, महिलाएं भी कदमताल के लिए तैयार

    संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सात दिवसीय पक्का मोर्चा जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न गांवों से किसान और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चा स्थल पर पहुंचीं।…

    पंजाबी यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: फीस बढ़ोतरी पूरी तरह ली वापस, 2026-27 में पुराने शुल्क ही रहेंगे लागू

    पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सेशन 2026-27 के लिए हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया…