Jharkhand: 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन हुआ ढेर, नक्सल कमांडर रघुनाथ और बिरसेन भी मारे गए

Spread the love

झारखंड में सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। आए दिन नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही हैं। वहीं, एक बार फिर से  हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार,  एक करोड़ रुपये का इनामी भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन को ढेर कर दिया गया है।

कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में इसे मार गिराया गया है। नक्सली कमांडर रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन भी मारे गए।

 

रघुनाथ हेम्ब्रम पर था 25 लाख का इनाम
झारखंड पुलिस का बयान आया है, अपने आधिकारिक स्टेटमेंट पर पुलिस ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर, सोमवार सुबह हज़ारीबाग ज़िले के टाटीझरिया थाना के करंडी गांव में कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हज़ारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने एक्शन लिया। इस बीच मुठभेड़ में, एक करोड़ रुपये का इनामी भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन और दो अन्य नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र समिति सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल पर 25 लाख रुपये का इनाम था। वहीं, जोनल समिति सदस्य और 10 लाख रुपये का इनामी बिरसेन भी इस लिस्ट में शामिल था।


Spread the love
  • Related Posts

    धनबाद में गैस लीक से 3 की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के धनबाद जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना कथित…


    Spread the love

    एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र…


    Spread the love