नैनीताल: भीमताल पुलिस ने चोरी की घटना का किया त्वरित खुलासा,चोर और खरीददार कबाड़ी दोनों भेजे जेल

Spread the love

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का त्वरित अनावरण एवं बरामदगी हेतु प्रभावी सुरागरसी/पतारसी कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त आदेश के क्रम में डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक भवाली के पर्यवेक्षण में श्री संजीत कुमार राठोड़, थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना भीमताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में कुशल सुरागरसी/पतारसी करते हुए तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी के अभियुक्त जीवन भकरी व खरीददार कबाड़ी हितेश परगई को मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

नाम पता अभियुक्तगण-

1. जीवन भकरी पुत्र तुला बहादुर भकरी निवासी मेल्छाम, तहसील थाना मेल्छाम, जिला हुक्ला, नेपाल, उम्र लगभग 50 वर्ष, वर्तमान में जून स्टेट, भीमताल, जिला नैनीताल।

2. हितेश परगई पुत्र स्व. ललित मोहन परगई निवासी बाईपास रोड, भीमताल, जनपद नैनीताल, उम्र 28 वर्ष।

बरामद माल-
1. 26 अदद सरिया के टुकड़े
2. 03 अदद लोहे के गार्डर
3. एक टाइल कटर मशीन

बरामदगी टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री संजीत कुमार राठोड़
2. उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
3. अ0उ0नि0 त्रिभुवन सिंह
4. कानि0 ललित आगरी
5. कानि0 जीवन कुमार
6. कानि0 जगजीत सिंह


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- सिस्टम की लापरवाही से मरीज की अस्पताल में मौत, हाथ में पर्ची लिए फर्श पर पड़ा रहा व्यक्ति
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love