उत्तराखंड: राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 101 रास्ते खुले पर 187 सड़कें अभी भी बंद

 

 

सभी पर्वतीय जिलाें में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इन जिलों में गरज के साथ बारिश की हल्की बौछार पड़ने का अनुमान जताया गया है। उधर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम खुलने के बाद दून के तापमान में भी बढ़ोत्तरी की गई है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी इतना तामपान रहने की संभावना है।

प्रदेश में 101 रास्ते खुले पर 187 सड़कें अभी भी बंद 

 

बारिश, भूस्खलन के चलते प्रदेश में बंद 288 सड़कों में से बुधवार तक 101 को ही खाेला जा सका है। अभी भी प्रदेश में 187 मार्ग बंद हैं। इसमें टिहरी में 20, चमोली 31, रुद्रप्रयाग 23, पौड़ी 18, उत्तरकाशी 22, देहरादून 14, हरिद्वार एक, पिथौरागढ़ 22, अल्मोड़ा 23, बागेश्वर सात और नैनीताल में छह सड़क बंद है।

चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कोई भी सड़क बंद नहीं है। बंद मार्गों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न मार्गाें पर 671 जेसीबी को बंद मार्गों को खोलने के लिए तैनात किया हुआ है।

और पढ़े  CM धामी ने SIR को लेकर की प्रेसवार्ता: कहा-भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस, झूठे दावों से सच्चाई नहीं बदलती
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…