हल्द्वानी:  नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान जारी”

सएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा मल्लीताल थाने पहुँचे और पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ

● ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों पर
● अराजकता फैलाने वालों पर
● सार्वजनिक जगह पर शांति भंग करने वालों पर सख़्त कार्रवाई होगी।

हल्द्वानी में गौलापार, पनचक्की, दमुआढ़ूंगा में भी अभियान जारी।

चैकिंग में ड्रंक एंड ड्राइव में 17 चालक गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थानों में अराजकता पर 93 हिरासत में, वाहनों से काली फ़िल्म हटाई

महिला सुरक्षा, सार्वजनिक मर्यादा और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में विशेष अभियान “ऑपरेशन रोमियो” को सड़कों पर प्रभावी रूप से लागू किया गया। अपराधियों पर नकेल कसते हुए स्वयं एसएसपी ने मैदान में उतरकर अधीनस्थों को कार्यवाही हेतु सख्ती से निर्देशित किया।

● अवैध नशीले पदार्थ, अवैध हथियार ले जा रहे वाहनों की चेकिंग।
● काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई।
● रैश ड्राइविंग, स्टंट, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई।

रात्रि अभियान की मुख्य कार्यवाहियाँ

● सार्वजनिक स्थानों पर नशे के सेवन व हुड़दंग फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही – कुल 93 चालान, ₹29,250 जुर्माना
● ड्रंक एंड ड्राइव में 17 चालकों की गिरफ्तारी, 17 वाहन सीज
कुल 144 चालान

हल्द्वानी शहर में अभियान की कार्यवाही

एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार, थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी अपनी टीम के साथ गोलापार, पनचक्की, दमुआदुंगा क्षेत्रों में देर रात तक अभियान चलाया गया।

और पढ़े  शिक्षक दिवस पर विशेष: स्कूल को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान, धरती को दी हरियाली की सौगात, सतेंद्र सिंह अनोखी पहल

● सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने पर 13 चालान, जुर्माना ₹6250
● ड्रंक एंड ड्राइव में 16 चालकों की गिरफ्तारी, 01 वाहन सीज

👉 मल्लीताल क्षेत्र में अभियान की कार्यवाही

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल तथा थाना प्रभारियों की टीम ने निम्न स्थानों पर चेकिंग कर सख्ती से कार्यवाही की:

रिक्शा स्टैंड

सीआरएसटी रोड / कैपिटल सिनेमा के आसपास, ठंडी सड़क क्षेत्र, अंडा मार्केट, रजा, क्लबारायल क्षेत्र, होटल कम्पाउंड, रायल होटल के सामने, पोस्ट ऑफिस के पीछे, गाड़ी पड़ाव, गोलघर, सनवाल स्कूल वाला रास्ता, घोड़ा स्टैंड, बी.डी. पाण्डे के पीछे का क्षेत्र, मस्जिद तिराहा,
अयारपाटा पैदल मार्ग, पर्दाधारा रोड, अरोमा होटल क्षेत्र, मन्न महारानी, चर्च कम्पाउंड, सुखाताल क्षेत्र

● सार्वजनिक स्थानों पर नशा व अराजकता फैलाने पर 80 चालान जुर्माना ₹23,000
● यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 22 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई
● ड्रंक एंड ड्राइव में 01 गिरफ्तारी, 02 वाहन सीज

अपील

* नशे से दूर रहें
* यातायात नियमों का पालन करें
* सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और शांति बनाए रखें
* अपराध और अराजकता फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें

  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…