देहरादून: निगम-निकायों में 11 % महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी, 1 जनवरी से मिलेगा कर्मचारियों को लाभ

 

निगम, निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते का शासनादेश बुधवार को जारी हो गया। इस पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री व सचिव उद्योग का आभार जताया है।

जारी आदेश के मुताबिक, पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें एक जनवरी से लागू मानी जाएंगी।

इसी हिसाब से कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी होगा। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी, प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी ने किया संवाद, सुझावों को नीति में शामिल करने की बात
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…