गूंगी गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खिलाई गर्भनिरोधक गोली…इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Spread the love

 

मीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार मंदबुद्धि युवती ने बुधवार तड़के कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो दिन पहले थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था, मगर अब तक एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

मूलरूप से इसी गांव की युवती ससुराल में विवाद के बाद मायके में रह रही थी। यहां उसकी जान-पहचान गांव के रामबाबू और मुन्नीलाल से हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार दोनों को चेतावनी दी थी कि बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उससे दूर रहें, लेकिन आरोपियों ने बात नहीं मानी।

 

गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाईं थीं
कुछ दिन पहले युवती के गर्भवती होने की जानकारी परिजन को हुई, तो उन्होंने रामबाबू से उलाहना दिया। इस पर उसने गालीगलौज कर दी। आरोप है कि बीते रविवार दोपहर करीब दो बजे दोनों आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर खेतों में ले गए। वहां उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाईं और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

दोनों आरोपी अब भी फरार
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद शाम तक शव गांव लाए जाने की संभावना है। उधर, पुलिस ने रामबाबू और मुन्नीलाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन दोनों आरोपी अब भी फरार हैं।


Spread the love
और पढ़े  कॉकरोच जनता पार्टी ने 2 प्रवक्ताओं के नामों का किया एलान, खोजी पत्रकार सौरव दास को बनाया मुख्य प्रवक्ता
  • Related Posts

    फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी मुख्यालय में घुसी सीआईडी,तलाशी ली

    Spread the love

    Spread the loveजाली हस्ताक्षर मामले की जांच के तहत अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के केंद्रीय कार्यालय में…


    Spread the love

    Shigella: केरल में शिगेला का कहर, 126 लोग संक्रमित और मासूम की मौत से दहशत, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveकेरल बीते कुछ वर्षों में देश का सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों से प्रभावित राज्य रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर…


    Spread the love