लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का ऐलान : 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ेंगी 15 अगस्त 2023 तक

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2023 तक नई 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के 75 सप्ताह में, 75 ‘वंदे भारत’ ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ेंगी। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी हाई स्पीड शताब्दी श्रेणी की ट्रेन है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है जिसमें तेज गति और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं में ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट , जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, कोच फुटस्टेप्स के साथ स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे और शून्य निर्वहन वैक्यूम-आधारित जैव-शौचालय आदि हैं।


Spread the love
और पढ़े  2026 चुनाव- बंगाल में 25 साल बाद 2 चरणों में हो रहे हैं चुनाव, निर्वाचन आयोग ने बताई क्या है वजह
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    डाक विभाग  की नई सेवाएं शुरू- अगले दिन डिलीवरी की गारंटी और देरी होने पर पैसे वापसी की सुविधा

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की नई प्रीमियम सेवाओं की शुरुआत की है। इन सेवाओं के नाम ’24 स्पीड पोस्ट’, ’24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *