देहरादून: हेलमेट नहीं तो 1 हजार का चालान, पापा की बेल्ट फ्री है जी…उत्तराखंड पुलिस का जागरूकता मीम

Spread the love

 

10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी… सोशल मीडिया पर रील देखते हुए ये अजीब सा डायलॉग आपने जरूर सुना होगा। भले ये बेहद अजीब सवाल हो लेकिन इससे लोगों की बरबस ही हंसी छूट जाती है। ये रील वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने भी इसके ट्रेंड को फॉलो किया है। पुलिस ने ऐसे पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया में शेयर किए हैं।

पुलिस ने इस सवाल के साथ मीम बनाया कि ये 10 मिनट बिना हेलमेट कितने के पड़े जी.. इस पर जवाब में भी लिखा गया कि एक हजार का चालान और पापा की बेल्ट फ्री है जी…। दरअसल, कुछ दिन पहले इन्फ्लुएंसर शादाब ने अजीब सवाल के साथ एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की। इसमें वह दुकान पर जाकर बोलता है कि दस वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी.. इसपर दुकानदार भी अजीब सवाल सुनकर हैरान नजर आता है।

 

इसके बाद पंजाबी व बॉलीवुड गायक बादशाह की भी इसी कंटेट के साथ रील वायरल हुई। इसमें बादशाह भी मजाकिया अंदाज में इस सवाल को बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही ये रील सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने भी यातायात नियमों की जागरूकता के लिए इसी तर्ज पर मीम बनाया है।
 

खूब शेयर हो रहे हैं मीम और रील
पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर मीम और रील शेयर करने के बाद लोग भी इन्हें शेयर कर रहे हैं। पुलिस की फेसबुक वॉल पर भी शेयर काफी अधिक संख्या में दिख रहे हैं। पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के हथकंडे पहले भी कई बार अपना चुकी है।

और पढ़े  उत्तरकाशी- गंगोत्री धाम में बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलर्ट

रील ही नहीं तरह-तरह के कमेंट भी
सोशल मीडिया पर वायरल इस रील के बाद लोग भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सवाल रेलवे स्टेशन, मेट्रो और एयरपोर्ट पर वैलिड है। एक ने लिखा कि ये सवाल तो यूपीएससी का है। एक ने लिखा कि लोगों को ऐसी ही रील का इंतजार रहता है। दूसरे इन्फ्लुएंसर भी इस तरह की रील बना रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- प्रेम में फंसाकर यौन शोषण, शादी से इन्कार पर युवती ने जान दी, मामले में आरोपी पर FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the love     रामनगर के मालधन में युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी के शादी से मना करने और…


    Spread the love

    नैनीताल- खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर 13 लाख रुपये का जुर्माना, 20 प्रतिष्ठान पर कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the love     अगर आप बाहर खाने के शौकीन या बाजार से खाने-पीने का सामान खरीदतें है तो सावधान हो जाइए। न्याय निर्णयन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी विवेक…


    Spread the love