अयोध्या: राम मंदिर निर्माण- L&T व टाटा कंसल्टेंसी का बढ़ा कार्यकाल, अब तक 1400 करोड़ खर्च, 200 करोड़ से बनेंगी गैलरियां

Spread the love

योध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए एल एंड टी और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब ये दोनों कंपनियां मार्च 2026 तक काम करेंगी। जबकि, पहले इनका कार्यकाल सितंबर 2025 तक तय था।

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के शिखर पर पताका फहराने की तिथि 25 नवंबर प्रस्तावित है। आज होने वाली भवन निर्माण समिति व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। अब तक मंदिर निर्माण पर करीब 1400 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इनमें से 1100 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

 

सुरक्षा व्यवस्था के लिए खरीदे गए अत्याधुनिक उपकरण

इसके साथ ही मंदिर परिसर में बनने वाले म्यूजियम की 20 गैलरियों पर लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन गैलरियों में रामायण काल से लेकर राम मंदिर आंदोलन तक की झलकियां दिखाने की योजना है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जा चुके हैं। अब इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुरक्षा इंतजाम इतने पुख्ता होंगे कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी तरह सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।


Spread the love
और पढ़े  पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने पर मंत्री राजभर ने दिया बड़ा बयान..
  • Related Posts

    अयोध्या: गेहूं के खेत में कटा मिला नवजात का सिर, इलाके में मची सनसनी, धड़ की तलाश में पुलिस

    Spread the love

    Spread the loveकोतवाली क्षेत्र के गीजा बनकट गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े एक खेत में नवजात शिशु का…


    Spread the love

    15 घंटे बाद टंकी पर फंसे दोनों किशोर को सेना ने हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट, देखें…

    Spread the love

    Spread the love   नगर के काशीराम आवास कॉलोनी के पास बने पानी की टंकी की सीढ़ी टूट कर गिरने से एक किशोर की मौत हो गई थी, जबकि दो…


    Spread the love