प्रधानमंत्री मोदी ने फहराया तिरंगा, सुनिए प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन ।

Spread the love

पहली बार आयोजन स्थल पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई।  लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को और विश्व भर में भारत को और लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी लोगों को बहुत शुभकामनाएं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रगति पथ पर बढ़ रहे हमारे देश के सामने, पूरी मानवजाति के सामने कोरोना का यह कालखंड बड़ी चुनौती के रूप में आया है। भारतवासियों ने संयम और धैर्य के साथ इस लड़ाई को लड़ा है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमृतकाल का लक्ष्य है भारत और भारत के नागरिकों के लिए समृद्धि के नए शिखरों का आरोहण। एक ऐसे भारत का निर्माण जहां सुविधाओं का स्तर गांव और शहर को बांटने वाला न हो। ऐसे भारत का निर्माण करना है जहां नागरिकों के जीवन में सरकार का बेवजह दखल न हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां से शुरू होकर अगले 25 वर्ष की यात्रा जब हम आजादी की शताब्दी मनाएंगे, नए भारत के सृजन का ये अमृत काल है। इस अमृत काल में हमारे संकल्पों की सिद्धि हमें आजादी के 100 वर्ष तक ले जाएगी, गौरवपूर्ण रूप से ले जाएगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, हमारे सफाई कर्मचारी, हमारे वैक्सीन निर्माता – हर कोई जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए लगन से काम किया है – हमारे आभारी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा।  

और पढ़े  बुद्ध पूर्णिमा स्नान: हरिद्वार- श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, हर हर गंगे के जयघोष की गूंज

पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं होना पड़ा। आप सोचिए अगर देश के पास वैक्सीन नहीं होती तो क्या होता।

पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से एथलीट्स के लिए तालियां बजीं।


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की- नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के मिले निशान

    Spread the love

    Spread the loveक्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में…


    Spread the love

    टिहरी- गंगोत्री जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराया

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली से गंगोत्री जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *