अयोध्या: हनुमानगढ़ी के महंत भवनाथ दास को संतों ने दी श्रद्धांजलि

 

हली पुण्यतिथि पर उमड़ा संत समाज, पहलवानी और समाजसेवा को किया याद
हनुमानगढ़ी के पूर्व सरपंच और समाजवादी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे परम् पूज्य महंत भवनाथ दास की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को संतों और श्रद्धालुओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लगभग एक दशक तक हनुमानगढ़ी के सरपंच रहे महंत भवनाथ दास का पिछले वर्ष 80 वर्ष की अवस्था में साकेतवास हो गया था।
उनके उत्तराधिकारी शिष्य महंत रमेश दास ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया था, हालांकि उपराष्ट्रपति चुनाव की व्यस्तता के चलते वे समारोह में शामिल नहीं हो सके। महंत भवनाथ दास न केवल संत परंपरा में अग्रणी थे बल्कि देशभर में पहलवानी के क्षेत्र में भी उन्होंने ख्याति अर्जित की। हनुमानगढ़ी की ओर से कई राष्ट्रीय दंगल जीतकर उन्होंने अयोध्या की कुश्ती परंपरा को नई ऊँचाई दी।श्रद्धांजलि समारोह में महंत गौरीशंकर दास, निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत मुरली दास, महासचिव नंदराम दास, हनुमानगढ़ी के सरपंच रामकुमार दास,प्रेम कुमार सोनी,इन्द्रसेन यादव समेत सैकड़ों संत-महंत शामिल हुए। श्रद्धालुओं और संतों ने उनके समाजसेवी योगदान, पहलवानी कौशल और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व को याद कर उन्हें नमन किया।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…