लाल किला परिसर से चोरी हुआ 1 करोड़ का कलश बरामद, UP के हापुड़ से दबोचा आरोपी

Spread the love

 

लाल किला के सामने 15 अगस्त पार्क में चल रहे जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान से एक करोड़ से अधिक कीमत का कलश चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से कीमती कलश भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी का नाम भूषण वर्मा है और वो हापुड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। बता दें कि आरोपी की तलाश के लिए 10 टीमों का गठन कर दिया था। शुरुआत में चार टीमों को ही जांच में लगाया गया था।

जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, एंटी नारकोटिक्स सेल समेत तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों को आरोपी की तलाश में लगा दिया गया।दरअसल, कलश चोरी होने के बाद जैन समाज में भारी रोष था। कलश की कीमत को भी दरकिनार कर दिया जाए तो कलश पूरे जैन समाज के लिए खासा धार्मिक महत्व रखता था।

 

जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने गिरफ्तार से पहले कहा था कि आरोपी का सुराग मिला है, टीमें जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लेंगी। जांच के दौरान पता लगा है कि आरोपी लगातार कार्यक्रम में शामिल होकर मौके की तलाश कर रहा था। जैसे ही उसको मौका मिला वह वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लाल किला के ठीक सामने 15 अगस्त पार्क में 28 अगस्त से जैन समाज का अनुष्ठान चल रहा था। कार्यक्रम 9 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए विशेष मंच तैयार किया गया है। अनुष्ठान में धोती और अंग वस्त्र पहनना अनिवार्य है। इन वस्त्रों को धारण करने के बाद ही अनुष्ठान में शामिल हुआ जा सकता है।

और पढ़े  Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत, जानें कैसा रहेगा आज मौसम?

पूजा के लिए सिविल लाइंस के कारोबारी सुधीर जैन अपना कीमती कलश रोजाना अनुष्ठान में लेकर पहुंचते थे। इसको मंच पर रख दिया जाता था। इसके आसपास श्रद्धालु व खुद सुधीर मौजूद रहते थे। कलश में 760 ग्राम सोना, 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जैसे कीमती रत्न लगे हुए हैं। इस कलश को रोजाना सुधीर जैन वापस भी ले जाते थे। मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे थे। आयोजक व अन्य लोग उनके स्वागत में व्यस्त हो गए। बिड़ला जब वहां से गए तो कलश गायब हो गया।


Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मॉनसून सत्र- दोनों सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित, खरगे बोले- प्रधान के इस्तीफे तक चर्चा संभव नहीं

    Spread the love

    Spread the loveमानसून सत्र का आज चौथा दिन है। बीते तीन दिन संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा, जिसके चलते कई बार कार्यवाही स्थगित हुई…


    Spread the love

    सोनम रघुवंशी को SC से झटका, रद्द हुई जमानत, तीन हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को तीन सप्ताह के…


    Spread the love