दिल्ली में वकीलों ने वापस ली हड़ताल,नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कोऑर्डिनेशन कमिटी ने लिया फैसला

Spread the love

 

दिल्ली की जिला अदालत में वकीलों द्वारा बुलाई गई हड़ताल को वापस लिया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कोऑर्डिनेशन कमिटी ने फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस ने वकीलों की हड़ताल को देखते हुए एक सर्कुलर जारी किया है।

सर्कुलर में कहा गया है कि सभी पुलिस अधिकारियों को अदालतों में सबूत देने के लिए शारीरिक रूप से यानी फिजिकल मोड में उपस्थित होना होगा। यह कदम वकीलों के विरोध के बाद उठाया गया, जो दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के नोटिफिकेशन के खिलाफ था। उस नोटिफिकेशन में पुलिस स्टेशनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होना था।

 

पुलिस के नोटिफिकेशन जारी होने से पहले नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनडीबीए) के पत्र में कहा गया था कि पुलिस द्वारा थानों से अदालतों में वर्चुअल तरीके से साक्ष्य प्रस्तुत करने के मुद्दे पर शनिवार को समिति की एक बैठक हुई।

पत्र में कहा गया था कि हम अपनी मांग पर अड़े हैं और दोहराते हैं कि पुलिसकर्मियों को गवाही व साक्ष्य के लिए अदालतों में केवल प्रत्यक्ष रूप से ही उपस्थित होना होगा।

एनडीबीए के सचिव तरुण राणा ने कहा कि शनिवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष का एक पत्र मिला, जो दिल्ली के सभी जिला अदालत बार संघों के अध्यक्षों और सचिवों को संबोधित है, जिसमें उनसे चल रहे आंदोलन को वापस लेने का अनुरोध किया गया।


Spread the love
और पढ़े  स्वतंत्रता दिवस- जानें..इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश,79वां या 80वां ?
  • Related Posts

    विदेशी संपत्ति पर 30% कर, छोटे करदाताओं को 31 दिसंबर तक मौका,आप तो नहीं दायरे में ?

    Spread the love

    Spread the loveआयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि ‘फॉरेन एसेट्स ऑफ स्मॉल टैक्सपेयर्स-डिस्क्लोजर स्कीम’ (फास्ट-डीएस) यानी छोटे करदाताओं की विदेशी संपत्तियों की जानकारी देने वाली योजना के तहत 31…


    Spread the love

    PM Modi-: ‘हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा’, लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है…


    Spread the love