रामनगर: Road Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी SDM की कार, पत्नी भी थीं मौजूद, दोनों घायल

Spread the love

 

 

पीरूमदारा चौराहे पर शनिवार की देर रात डिवाइडर से टकराकर एसडीएम संभल की कार पलट गई। हादसे में एसडीएम और उनकी पत्नी घायल हो गए जिनका मुरादाबाद में उपचार चल रहा है।

शनिवार देर रात करीब पौने 12 बजे पीरूमदारा चौराहे पर टोयोटा हाइराइडर कार संख्या यूपी-16बीक्यू-1253 डिवाइडर पर टकराकर पलट गई। टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला। पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि कार में एसडीएम संभल विकास चंद्रा और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा मौजूद थे। दोनों कार से रामनगर आ रहे थे।

एसडीएम की पत्नी मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विवि में नेत्र विशेषज्ञ हैं। हादसे में एसडीएम को सामान्य चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी के बाएं हाथ में चोट आई है। कार को एसडीएम चला रहे थे। हादसे में कार के एयरबैग खुले हैं जिससे दोनों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसे के बाद दोनों मुरादाबाद को रवाना हो गए।


Spread the love
और पढ़े  जौलीग्रांट- बड़ासी ग्रांट में हाथी ने किया महिला पर हमला, बुरी तरह हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    चमोली टनल भूस्खलन- गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल, नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे

    Spread the love

    Spread the loveअलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर…


    Spread the love