केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए अब जल्द ही हेली सेवा शुरू होने वाली है। इसके लिए हेली टिकटों की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, हेली सेवा का किराया भी बढ़ सकता है।

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए अब जल्द ही हेली सेवा शुरू होने वाली है। इसके लिए हेली टिकटों की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, हेली सेवा का किराया भी बढ़ सकता है।
यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि डीजीसीए की रोक हटाने के बाद अब उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण(यूकाडा) ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की अनुमति दे दी है। आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in/ पर टिकट बुकिंग की तिथि जारी कर दी है। दस सितंबर को 12 बजे पोर्टल खुलेगा। इसमें 15 सितंबर से 11 अक्टूबर की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग होगी।

Spread the love आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…
Spread the love आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…