मचा हड़कंप- यहाँ आधी रात को लूट, विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या, गांव में हुई सनसनीखेज वारदात

Spread the love

 

 

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव स्याल में एक मकान में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर मकान मालिक की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

थाना भावनपुर के गांव स्याल निवासी तेजपाल (71) पुत्र प्रेमचंद अपनी पत्नी सरोज के साथ रहते हैं। शनिवार आधी रात को कई बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और अलमारी से सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली।

 

UP: Looted at midnight in Meerut, elderly murdered for protesting, sensational incident happened

 

इसी दौरान तेजपाल की आंख खुल गई। तेजपाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

UP: Looted at midnight in Meerut, elderly murdered for protesting, sensational incident happened
रविवार सुबह सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फोरेंसिक और पुलिस टीम के साथ एसएसपी भी पहुंच गए। बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से पूछताछ की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

UP: Looted at midnight in Meerut, elderly murdered for protesting, sensational incident happened
एसएसपी ने बताया कि मृतक तेजपाल ब्याज का काम करता था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बैंक अधिकारी भी फंसेंगे, अब नृपेंद्र भी चुप
  • Related Posts

    अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय…


    Spread the love

    लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के…


    Spread the love