धराली आपदा…23 दिन बीतने पर भी नहीं मिली विशेषज्ञों की रिपोर्ट, आपदा के कारणों की पड़ताल के लिए था भेजा

 

उत्तरकाशी जिले के धराली, हर्षिल में पांच अगस्त को आई आपदा के कारणों की पड़ताल कर रही विशेषज्ञों की टीम की रिपोर्ट शासन को नहीं मिली है। विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने 23 दिन पहले धराली, हर्षिल में पहुंच कर अध्ययन शुरू किया था।

शासन ने आपदा के कारणों की पड़ताल के लिए वाडिया संस्थान, सीबीआरआई रुड़की, आईआईटी रुड़की, यूएलएमएमसी संस्थानों के विशेषज्ञों की टीम को भेजा था। इस टीम ने 14 अगस्त से अध्ययन शुरू किया था।

विशेषज्ञों की संयुक्त रिपोर्ट को तैयार किया जाना है, जो अभी शासन को नहीं मिल सकी है।रिपोर्ट मिलने के बाद ही अधिकृत तौर पर आपदा के कारणों का सही पता चल सकेगा। सूत्रों के अनुसार विशेषज्ञ रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, उसमें कई पहलुओं को देखा गया है।

और पढ़े  रुड़की: लक्सर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत तीन घायल
  • Related Posts

    मां की अंतिम विदाई में रो पड़े CM योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से…

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…