यहाँ पैकेट का दूध पीने से बिगड़ी 4 मासूमों की हालत, 2 साल की दीपांशी की मौत

Spread the love

दो साल की दीपांशी की मौत

बागपत जिले के सुल्तानपुर हटाना गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। राहुल नामक व्यक्ति के परिवार के चार बच्चों ने दुकान से खरीदा गया पैकेट दूध पिया, जिसके बाद सभी की हालत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान राहुल की दो वर्षीय बेटी दीपांशी की मौत हो गई। बाकी तीन बच्चे राधे, प्रियंशी समेत एक और की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से दो को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि एक का इलाज बड़ौत के निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची के पिता राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर दूध बेचने वाले दुकानदार और कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love