शाहजहांपुर- बाढ़ से बिगड़े हालात: दिल्ली हाईवे पर सैलाब..मेडिकल कॉलेज में भरा पानी, कई इलाके जलमग्न

Spread the love

 पहाड़ों पर भारी बारिश और दियुनि बांध से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर शाहजहांपुर में बाढ़ आ गई है। शाहजहांपुर शहर की गर्रा और खन्नौत नदी उफान पर है। जिसकी वजह से नदी के आसपास की कॉलोनी में बाढ़ का पानी भर गया है।

मकान में पानी भरने से यहां हजारों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। हालांकि जिला प्रशासन की बद इन्तेज़ामी से लोग नाराज हैं। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की स्थिति अभी और खराब होगी। फिलहाल बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

दरअसल शाहजहांपुर में पांच प्रमुख नदियां गंगा, राम गंगा, खन्नौत,बहगुलऔर गर्रा नदिया उफान पर है। शहर के दोनों तरफ गर्रा और खन्नौत नदी गुजरती है। दियुनि बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ने जाने के बाद से दोनों नदियां खतरे के निशान को क्रॉस कर गई है। जिसके चलते नदी के आसपास बनी कॉलोनी में पानी तेजी से घुस रहा है। बाढ़ की पानी की स्पीड इतनी तेज है कि कुछ घंटे में ही कॉलोनी में चार से पांच फीट पानी घुस गया है। जिसके वजह से हजारों लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने अनाउंसमेंट करके लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की थी।

flood water across the Lucknow-Delhi highway and the medical college campus is also flooded in Shahjahanpur

लेकिन पानी की स्पीड इतनी तेज थी के लोगों को निकालने का मौका नहीं मिला। जिन गलियों में लोग पैदल निकलते थे आज वहां नाव चल रही है। फिलहाल लोग सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की स्थिति अभी और खराब हो सकती है। जिला प्रशासन लगातार लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कर रहा है।

और पढ़े  रास्ता मांगा, जवाब में मिली गोलियां: हॉर्न बजाने पर विपिन की हत्या, आरोपियों की क्राइम कुंडली आई सामने

Spread the love
  • Related Posts

    चंपत राय कलंक से मुक्ति पाने के लिए करेंगे ऐसा काम, रामलला की शरण में होगी विशेष साधना, पहली बार लिया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआईटी जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने जीवन का पहला चातुर्मास अयोध्या में करने का…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी की विस्तृत जांच में सामने आई अनिल मिश्रा की मुख्य भूमिका, सुभाष भी खेल में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका बताई गई…


    Spread the love