विकास यादव: डीपी यादव के बेटे विकास ने पैरोल लेकर की शादी, सामने आईं विवाह की तस्वीर..

 

हुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी और यूपी के पूर्व मंत्री डीपी यादव के बेटे विकास यादव ने पैरोल लेकर शादी कर ली है। विकास यादव ने गाजियाबाद के राजनगर निवासी हर्षिका यादव से विवाह रचाया।

Vikas Yadav convicted in Nitish Katara murder case got married

गौरतलब है कि विकास यादव वर्ष 2002 में हुए चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल की सजा काट रहा है। इस मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। अब तक वह जेल में रहते हुए 23 साल से अधिक की सजा पूरी कर चुका है। विकास यादव की शादी की खबर सामने आते ही यह फिर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह मामला लंबे समय तक मीडिया और अदालतों में बहस का केंद्र रहा था।

Vikas Yadav convicted in Nitish Katara murder case got married

क्या है नीतीश कटारा हत्यकांड
यह मामला साल 2002 का है, जब नीतीश कटारा हत्याकांड का कथित तौर पर विकास यादव की बहन भारती यादव के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से 16-17 फरवरी 2002 की रात नीतीश को एक शादी समारोह से अगवा किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। विकास यादव, विशाल यादव और सुखदेव यादव को इस सनसनीखेज हत्या में दोषी ठहराया गया था।

Vikas Yadav convicted in Nitish Katara murder case got married

 

 

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…