अयोध्या: धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, महंत राजू दास सहित कई गणमान्यजन हुए शामिल सांप्रदायिक सौहार्द की बनी मिसाल, पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

धार्मिक नगरी अयोध्या में गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी का परंपरागत जुलूस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। अयोध्या मुस्लिम अंजुमन व दरगाह हजरत शमसुद्दीन फरियाद रस रहमतुल्लाह अलैह के खादिम प्रबंधक आसिफ शेख चौधरी ने बताया मरकज़ी अंजुमन व अयोध्या मुस्लिम अंजुमन के तत्वावधान में दरगाह हजरत मखदूम शेख शमसुद्दीन फरियाद रस रहमतुल्लाह अलैहसे निकला जुलूस बिजली शाहिद स्थित छोटी कुटिया तक परंपरागत मार्ग से होकर गुजरा।
जुलूस में 11 से अधिक अंजुमनें शामिल रहीं। इस दौरान लगभग 15 से ज्यादा स्थानों पर स्वागत स्टॉल लगाए गए। अयोध्या नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया।
विशेष बात यह रही कि हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी इस अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए अंजुमनों का स्वागत किया और एकएकता का संदेश दिया। उनके साथ मोहम्मद इरफान अंसारी, शाहिद खान (सेक्रेटरी), परषद सुल्तान अंसारी, महताब खान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शेर, अजमेर अली, मोहम्मद जुनैद खान, सोहेब खान, और वरिष्ठ भाजपा नेता नेता महंत घनश्याम दास भी मौजूद रहे।जुलूस के दौरान सुन्नी सोशल फोरम राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक ठाकुर शेख अली खान प्रदेश अध्यक्ष काशिफ शेख चौधरी ईद मिलादुन्नबी पर सारे देशवासियों हिंदू मुस्लिम सिख इसाई मुबारकबाद दिया स्वागत स्टॉल से फूल बरसाए गए। पूरे कार्यक्रम की निगरानी क्षेत्राधिकारी अयोध्या, कोतवाल अयोध्या, लक्ष्मणघाट चौकी प्रभारी व पुलिस बल ने की।काशिफ शेख चौधरी, खादिम व प्रबंधक, दरगाह हजरत फरियाद रस रह. ने बताया कि यह जुलूस अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए मुबारकबाद दी।
जुलूस में प्रमुख रूप से शामिल रहे असलम पठान, शेर खान एडवोकेट, आफताब आसिफ, नवाब वक्त बारी ताला के सदर, जाहिद खान, अभिनंदन शुक्ला, और अनेकों अंजुमन सदस्य व समाजसेवी मौजूद रहे।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…