गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 65 वर्षीय बुजुर्ग पर उसकी पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पति-पत्नी के बीच पिछले 12 वर्षों से विवाद चल रहा था और पीड़िता अपनी बेटी के साथ खोराबार क्षेत्र में अलग रह रही थी। पीड़िता के अनुसार, तीन महीने पहले दोपहर के समय पति अचानक घर पहुंचा।
आरोप है कि पति के पहुंचते ही पहले विवाद हुआ, इसके बाद उसने दरवाजा बंद कर पीड़िता को धमकी दी और दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।









