अयोध्या: बड़ी संख्या में युवा मतदाता सूची में शामिल नहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई चिंता

 

उत्तरप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूचियों में धुंधली, काली या अस्पष्ट फोटो हटाकर स्पष्ट फोटो अपलोड की जाएं। मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त किया जाए। मकान नंबर सही से दर्ज हों। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से मतदाता सूची में पाई जाने वाली त्रुटियों को दूर करने पर बल दिया। बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाताओं से फार्म-8 भरवाकर एक माह में सभी त्रुटियों को ठीक करें। युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

 

बड़ी संख्या में युवा अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं के अनुपात में 4 से 4.5 प्रतिशत होनी चाहिए। लेकिन, अयोध्या में यह सिर्फ एक प्रतिशत है। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में युवा अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह चिंताजनक स्थिति है। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से सहयोग लेने और शिक्षकों व अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर सभी युवा मतदाताओं के नाम समयबद्ध ढंग से वोटर लिस्ट में शामिल करें।

और पढ़े  मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की
  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…