अयोध्या: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे अयोध्या के दौरे पर

Spread the love

 

भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे आज रामनगरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में स्थित भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया।प्रधानमंत्री तोबगे ने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में बिताया और रामलला की पूजा-अर्चना की। उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे..वही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भूटान के प्रधानमंत्री के मंदिर परिसर में दर्शन पूजन की जानकारी वीडियो जारी करते हुए दी है.. दरअसल दर्शन-पूजन के बाद, उनका काफिला होटल रामायणा के लिए रवाना हुआ, जहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों में भूटान की पारंपरिक शैली की झलक देखने को मिलेगी। इसके अलावा, दोपहर का विशेष भोज आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि शामिल होंगे।अयोध्या में प्रधानमंत्री तोबगे के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, एटीएस और एसटीएफ की टीमें अलर्ट पर हैं।बता दे कि दोपहर लगभग 1:30 बजे, प्रधानमंत्री तोबगे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे अपनी अन्य राजनयिक बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह दौरा भारत और भूटान के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है


Spread the love
और पढ़े  बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love