अयोध्या में पहली बार मनाया जाएगा श्री महंत भवनाथ दास महाराज का साकेतोत्सव

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया गया निमंत्रण, हजारों साधु-संतों और श्रद्धालुओं का होगा संगम
अयोध्या। सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के श्री महंत भवनाथ दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर 7 सितंबर को भव्य साकेतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व उनके कृपापात्र शिष्य महंत रमेश दास कर रहे हैं।
महंत रमेश दास के शिष्य हरिवंश दास पहलवान और इंद्रसेन पहलवान ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें अयोध्या आने का निमंत्रण सौंपा। इस दौरान अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि वे इस ऐतिहासिक साकेतोत्सव में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, इस महोत्सव में देशभर से हजारों की संख्या में साधु-संत, महंत और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। परंपरागत भक्ति गीत, भजन-कीर्तन, संत प्रवचन और आध्यात्मिक अनुष्ठानों से यह साकेतोत्सव भक्ति और अध्यात्म की परंपरा को नई ऊंचाई देगा।
सुबह से देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में संतों का विराट जमावड़ा होगा। अयोध्या की धार्मिक धारा और संत परंपरा को जीवंत करने वाला यह पहला साकेतोत्सव अपने आप में ऐतिहासिक और अद्वितीय रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या:- पुरुषोत्तम मास में श्री कृष्ण प्रिय जी महाराज की अमृतवाणी से भक्तिमय हुआ अयोध्या धाम
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love